बक्सर स्थित नगर भवन में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह महोत्सव सांस्कृतिक रंग में रंग गया। कार्यक्रम में भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेत्री आस्था सिंह और लोकप्रिय गायक आर्यन बाबू ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।नगर भवन में उनके आगमन के साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।आस्था सिंह ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।