मेदिनीनगर (डालटनगंज): पांकी में दिल दहला देने वाली वारदात, डायन-बिसाही के शक में एक ही परिवार के 3 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या
जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। डायन-बिसाही के संदेह को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी (टांगी) से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों की पहचान विजय भुईया (45), उनकी पत्नी कलिया देवी (40) और छोटू भुईया (17