कांके: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में मिला बम, बम को किया गया डिफ्यूज, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jun 23, 2024 रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक शक्तिशाली बम मिलने से इलाके दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। बम मिलने की सूचना से आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और जंगलों के बीच ले जाकर उसे डिफ्यूज कर दिया।फिलहाल पुलिस जांच कर जुट गई है।