राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में चूरू और रतननगर के परीक्षा केंद्रों पर 79.86 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्पिता सोनी ने बताया कि चूरू व रतननगर के 22 परीक्षा केंद्रों पर 6480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5175 उपस्थित हुए और 1305 अनुपस्थित रहे।