बैतूल नगर: शक के आधार पर बेरहमी से पीटा, मजदूर युवक की नागपुर में मौत; बैतूल में होगा पोस्टमार्टम पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां महज शक के आधार पर की गई मारपीट एक 19 वर्षीय युवक की जान ले गई। मृतक की पहचान गोलू कासदे, पिता विसराम कासदे, निवासी ग्राम उत्ती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर चांदू पेट्रोल पंप के पास तीन से चार लोगों ने गोलू के साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया जा