बीना: नगर पालिका परिषद में बैठक हुई आयोजित, पेयजल व सफाई व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष ने दिए आवश्यक निर्देश
Bina, Sagar | Apr 15, 2025 गर्मी के मौसम में पानी की समस्या ना हो एवं नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका परिषद में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार , चंद्रशेखर वार्ड पार्षद रजनी नवीन साहू सहित जल शाखा एवं सफाई कंपनी के लोग शामिल हुए। मंगलवार करीब 3:00 हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ने जल शाखा के कर्मचारियों को निर्देश दिए।