पिछोर: टेकरी सरकार मंदिर के पास मोती सागर तालाब से जलकुंभी हटाने का कार्य तेज, एसडीएम ने लिया संज्ञान।
पिछोर नगर के टेकरी सरकार मंदिर के पास स्थित मोती सागर तालाब से जलकुंभी हटाने का कार्य तीव्र गति से शुरू कर दिया गया है। गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे पिछोर एसडीएम ममता शाक्य ने इसकी जानकारी दी। तालाब की दुर्दशा को लेकर नगर के लोगों में नाराजगी थी और लगातार सफाई की मांग की जा रही थी।प्रशासन का दावा है कि जल्द ही तालाब को जलकुंभी से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा।