गगरेट: अम्बोटा में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व
Gagret, Una | Nov 5, 2025 सिंह सभा गुरुद्वारा अम्बोटा में बुधवार सुबह 11 बजे गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया वहीं विभिन्न रागी जत्थों द्वारा विशेष शब्द कीर्तन और गुरवाणी का पाठ किया गया। इस दौरान भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारे में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया।