राजातालाब: राजातालाब में दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, चालक केबिन में फंसा
वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की देर रात करीब 12 बजे दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या HR 45 D 0091 अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक फिरोज (पुत्र नसीम) केबिन में ही फंस गया।