शाजापुर: जिले की 1,74,819 लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय पर दिखाया गया
मुख्यमंत्री डॉ. Dr Mohan Yadav द्वारा आज देवास जिले के सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां से 1 लाख 27 करोड़ लाड़ली बहनाओं के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1553 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। जिसमें शाजापुर जिले की 174819 लाड़ली बहनाएं भी शामिल है, जिनके बैंक खातों में 1250 रूपये प्रति हितग्राही के मान से 21 करोड़ 85 लाख 23 हजार 750 रूपये अंतरित की गई है।