रहुई: रहुई में 24 घंटे का अखंड-कीर्तन संपन्न, किया गया भव्य भंडारे का आयोजन
Rahui, Nalanda | Jul 26, 2026 रहुई प्रखंड के रहुई स्थित बड़ी माँ दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे का अखंड-कीर्तन रविवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। हवन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु