बांधवगढ़: "दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार" : कलेक्टर राखी सहाय ने की बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील
उमरिया कलेक्टर राखी सहाय ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को समय पर पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। कलेक्टर ने कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका नियमित रूप से पोलियो की खुराक दिलाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने अपनी आधिकारिक वीडियो बाइट जारी कर अपील की