हाथरस: विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए 101 पानी की टंकियों का डीएम और एसपी ने किया लोकार्पण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के तालाब चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे भीषण गर्मी के बीच पशु पक्षियों के लिए सक्षम उत्पन्न जल संकट को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सेवा संवेदना एवं मानवता से प्रेरित 101 पानी की टंकियों का जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा द्वारा भव्य लोकार्पण किया गया।