चाकसू: दूदू जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय आयुष आरोग्य मेले में तीसरे दिन भी लोग पहुंचे ,
Chaksu, Jaipur | Mar 11, 2024 दूदू जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्य स्तरीय आयुष आरोग्य मेले के दौरान सोमवार को तीसरे दिन भी लोगों का पहुंचना जारी रहा। इस दौरान दूदू एसडीएम योगेश सिंह और फागी एसडीएम राकेश कुमार पहुंचे और आयुष आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश भर के चिकित्सकों की ओर से आयुष आरोग्य मेले के दौरान लोगों को आयुर्वेद पद्धति के बारे में जानकारी दी गई।