कटेया: कटेया के वरिष्ठ समाजसेवी ‘बड़का बाबू’ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
कटेया प्रखंड के खुरहुरियां गांव निवासी एवं सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सम्मानित व्यक्ति चंद्रहास राय उर्फ ‘बड़का बाबू’ का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।चंद्रहास राय लंबे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे थे। जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे।