अरवल: अरवल मे एबीवीपी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रहित और राष्ट्र निर्माण का दिया गया संदेश
Arwal, Arwal | Jul 9, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्य एवं दायित्वों से अवगत कराया गया। इस दौरान जिला संयोजक अमरकान्त यादव ने कहा कि एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही छात्रहित, शिक्षा की गुणवत्ता, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पित होकर कार्य करती रही है।