चंदौसी: गांव अजीब गंज में भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में निकाली गई विशाल भविष्यव यात्रा, थाना पुलिस रही मौजूद
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अजीबगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हरिश्चंद्र के आवास के पास से शुरू हुआ, जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पर जाकर संपन्न हुई। यह शोभायात्रा दोपहर करीब 3:00 बजे शुरू हुई और शाम 6:00 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।