आरा: कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के पास कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का फूंका पुतला
Arrah, Bhojpur | Dec 19, 2024 आरा में गुरुवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के बारे में संसद में गृह मंत्री अमित साह की ओर से कथित तौर पर अपमानित करने वाले शब्द का प्रयोग करने पर भोजपुर कांग्रेस की ओर विरोध जताया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के पास विरोध प्रर्दशन करते हुए गृह मंत्री का पुतला दहन किया।