आरा: कसाप गांव स्थित पंचायत भवन के समीप अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, मौके पर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Dec 19, 2024 आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव स्थित पंचायत भवन के समीप अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा,-तफरी मची रही।जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव वार्ड नंबर तीन निवासी नागेंद्र कुमार चौबे का पुत्र है।