रामनगर: करसा कला गांव के पास सुमली नदी में नहाते समय दो बच्चे डूब गए, परिजनों में मचा कोहराम
करसा कला गांव के पास स्थित सुमली नदी में शुक्रवार की दोपहर पुरैना निवासी अर्पित उम्र करीब 11 वर्ष पुत्र सियाराम और रतनपुर निवासी अतुल पुत्र दयाराम उम्र करीब 13 वर्ष की डूब कर मौत हो गई है। बताया जा रहा दोनों लड़के भैंस चराने निकले थे दोपहर में गर्मी लगी भैंस भी नदी में नहाने लगी लड़के भी नदी में नहाने लगे लड़के अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।