दलौदा: नगरी से पावागढ़ माताजी की पैदल ध्वजा-चुनरी यात्रा रवाना, श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और अच्छी बारिश की कामना की
नगरी स्थित पावागढ़ माताजी मंदिर से सुख-शांति, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना को लेकर पैदल चुनरी एवं ध्वजा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरात स्थित पावागढ़ माताजी मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए,यात्रा से पूर्व ध्वजा पूजन किया गया तथा श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। माहौल भक्तिमय बना रहा,