शामली: झिंझाना के करनाल रोड पर गुरूद्वारे के पास क्रेटा गाड़ी की टक्कर से घायल युवक की हालत गंभीर, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
Shamli, Shamli | May 2, 2026 शनिवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कैराना क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी महीपाल सिंह ने झिंझाना थाने पर शिकायत की है। ग्रामीण ने बताया कि 28 अप्रैल झिंझाना के करनाल रोड स्थित गुरूद्वारे के पास एक क्रेटा गाड़ी ने उसके बेटे अभिजीत की बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें बेटे का एक पैर कट गया था, जिसका गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।