बरही: बरही में भीषण आग, चार दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित गया रोड पर देर रात भीषण आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।