रमकंडा: अवैध महुआ शराब के खिलाफ रमकंडा पुलिस की छापेमारी, 150 किलो जावा महुआ नष्ट
रमकंडा थाना क्षेत्र के उदयपुर उरांव टोला एवं चपरी गांव में पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 150 किलोग्राम जावा महुआ तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।