सिकंदरा: सिकंदरा में उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मुस्लिम समुदाय ने देश में शांति, अमन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ
सिकंदरा कस्बे में बकरीद का त्योहार गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाह पहुंचे। सुबह करीब 7 बजे शांतिपूर्ण माहौल में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का सं