गायघाट: पूरा पश्चिम मध्य विद्यालय में मिली भारी गड़बड़ी, शिक्षक समेत छात्र-छात्राएं मिले गायब
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के मैठी पंचायत के पूरा पश्चिमी मध्य विद्यालय में शिक्षा विभाग की आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मामला तब सामने आया जब प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ संजय कुमार राय ग्रामीणों की शिकायत पर औचक निरीक्षण करने पहुंचें। विद्यालय में मात्र आठ छात्र छात्राएं मौजूद थे। जबकि सात शिक्षक में मात्र एक शिक्षक उपस्थित मिले।