कटकमदाग प्रखंड के बीआरसी खपरियावां में शनिवार को एक बजे नीति आयोग के सौजन्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया।