चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पराई-भगवतपुर निवासी एक अधेड़ व्यक्ति को उसके पड़ोसियों ने मिलकर पिटा हालत गंभीर है।
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पराई-भगवतपुर निवासी एक अधेड़ व्यक्ति को पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीट-पीट कर लहू लुहान कर दिया है चितरंगी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी निवासी पराई -भगवतपुर उम्र 45 वर्ष ने रिपोर्ट किया है कि मै अपने घर में था तभी मेरे दो पड़ोसी घर में घुसकर अश्लील गालियां दे रहे थे और मना करने पर मारपीट करने लगे।