चितरंगी: ग्राम बारदह निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की महुआ के पेड़ से गिरने पर हुई मौत
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बारदह निवासी एक अधेड़ व्यक्ति महुआ के पेड़ पर चढ़कर बांस काटकर खींच रहा था की पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जहां घायल ने रास्ते में ही तोड़ा दम।