चितरंगी: ग्राम बसनिया में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बसनिया में दो मोटरसाइकिलो के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरी मोटरसाइकिल का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में चल रहा है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।