कटकमदाग: कुसुम्भा में शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई
हजारीबाग जिला के कटकमदाग प्रखंड के सिसोई, पंचायत-कुसुम्भा में श्री श्री 1008 श्री शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को सुबह एग्यारह बजे कलश यात्रा के साथ किया गया इस अवसर पर महिला एवं पुरुषों ने पारम्परिक परिधानों में तैयार हो कर गाजे बाजे के साथ जय वीर हनुमान ॐ नमः शिवाय के गगनभेदी नारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए नगर भ्रमण किया