गया पटना एन एच-22 सड़क मार्ग के बेलागंज थाना क्षेत्र के ओर के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल होगई। और सड़क किनारे तड़पते हुए नजर आ रहे थे। जहां इस रास्ते से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सह मुखिया प्रतिनिधि रंजेश कुमार ने घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।