रामगढ़: अलावड़ा में अटल पथ निर्माण पर उठे सवाल, नाले में घटिया सामग्री के आरोप, ग्रामीणों का विरोध तेज
Ramgarh, Alwar | Mar 28, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत अलावड़ा कस्बे में शनिवार को दोपहर बारह बजे अटल पथ निर्माण कार्य के तहत बनाए जा रहे नाले को लेकर अब ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही है और गुणवत्ता मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार,नाले का निर्माण बिना पीसीसी बेस के किया जा रहा