जमुई: करंट की चपेट में आने से चाट व्यवसायी की हुई मौत, गुगुलडीह चौक के पास 2 घंटे 40 मिनट किया सड़क जाम
Jamui, Jamui | Nov 3, 2024 गुगुलडीह गांव में शनिवार की रात करंट की चपेट में आने से एक चाट व्यवसायी रंजीत मालाकार की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों द्वारा रविवार की सुबह 6 बजे से 8:40 बजे तक सड़क जाम कर दिया था। हालाकि बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव के हरसंभव मदद के आश्वासन के बाद 2 घंटा 40 मिनट बाद जाम को हटाया गया।