पोरसा: संदीपनी विद्यालय तक नहीं बना सुगम मार्ग, जोखिम उठाकर पहुंच रहे विद्यार्थी
Porsa, Morena | Jul 7, 2026 संदीपनी विद्यालय तक नहीं बना सुगम मार्ग, जोखिम उठाकर पहुंच रहे विद्यार्थी पोरसा। ग्राम पंचायत राजौधा में 67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संदीपनी उच्चतर विद्यालय में लगभग 1200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन विद्यालय तक पहुंचने के लिए आज भी सुगम मार्ग उपलब्ध नहीं है। विद्यार्थियों और शिक्षकों को कीचड़ भरे एवं जोखिमपूर्ण रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।