दरभंगा: एईएस/जेई रोकथाम, फाइलेरिया सर्वेक्षण, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान, एईएस/जेई रोकथाम, मिजिल्स-रूबैला, फाइलेरिया उन्मूलन, आयुष्मान भारत योजना तथा जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्यक्रमों की जानकारी ली। यह जानकारी शनिवार की शाम 6.45 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।