पटेरा: पटेरा क्षेत्र में वैवाहिक समारोह मे हर्ष फायरिंग,दहशत फैलाने के उद्देश्य से बनाई गई फायरिंग की रील,सोशल मीडिया पर वायरल
Patera, Damoh | Jun 13, 2026 ग्रामीण अंचलों में वैवाहिक समारोहों में हर्ष फायरिंग और रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर अपनी धाक जमाने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं,कुछ इसी तरह का मामला पटेरा क्षेत्र से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक युवा कार्यक्रम के दौरान खुलेआम बंदूक से फायरिंग कर रहा और वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लगाए हे।