दमोह: दमयंती नगर के सामने ऑटो और कार की टक्कर में एक और महिला की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या हुई 2
Damoh, Damoh | Oct 30, 2025 दमोह दमयंती नगर के सामने बीते दिन ऑटो और कार की टक्कर के भीषण सड़क हुआ था। घटना में राजा पटना निवासी बतीबाई पति महाराज सिंह लोधी उम्र 60 वर्ष की मौत हो गई थी। वहीं 8 से 10 घायल थे। जिनमें से 3 को जबलपुर रिफर कर दिया था। वहीं आज गुरुवार सुबह 10 बजे राजा पटना निवासी चंदाबाई पति खेत सिंह उम्र 40 वर्ष की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।