गुना नगर: इमाम हुसैन ने तीरों की बौछार में नमाज पढ़ कर दिया था शांति का संदेश बोहरा समाज गुना ने दसवें मोहर्रम पर मनाया योमे आशूरा
गुना में दसवें मोहर्रम पर बोहरा समाज ने इमाम हुसैन को याद किया। बोहरा समाज ने दसवें मोहर्रम योमे आशूरा मनाया। 16 जुलाई मंगलवार को इमाम हुसैन की याद में बोहरा मस्जिद इलाके में जुलूस निकाला। मुंबई से आए मुर्तजा बिन कैजार साहब ने इमाम हुसैन की शहादत पड़ी। कहा, इमाम हुसैन ने तीरों की बौछार में नमाज पढ़कर परिवार को कुर्बान कर शांति का संदेश दिया था।