जशपुर: कव्वाली सुनने जशपुर आ रहा गुमला का युवक हादसे का शिकार, लोदाम बैरियर के स्टॉपर से टकराई स्कूटी, सिर में गंभीर चोट आई
जशपुर जिले के लोदाम बैरियर के पास मंगलवार की शाम एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान मतीन अंसारी, निवासी गुमला (झारखंड) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतीन अंसारी स्कूटी से जशपुर में आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था।