पेण्ड्रा: ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में पेंड्रारोड़ से भाड़ी स्टेशन तक 24 किमी ट्रैक का सफल ट्रायल, क्षेत्र को मिलेगा नया रेल मार्ग
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की महत्वाकांक्षी पूर्व-पश्चिम रेलवे परियोजना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पेंड्रा रोड से गेवरा रोड तक प्रस्तावित 135 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के तहत सोमवार को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से भाड़ी रेलवे स्टेशन तक 24 किलोमीटर डाउन लाइन का सफल ट्रायल रन किया गया।