रामगढ़ चौक प्रखंड के समीप कबीर मठ की 83 डिसमिल जमीन का अवैध रूप से एग्रीमेंट किए जाने के खिलाफ रविवार 4 बजे कबीरपंथियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस धोखाधड़ी के विरोध में रविवार को बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ो साधु-संतों ने कबीर मठ से रामगढ़ गांव तक जोरदार प्रदर्शन किया।