नईसराय: अजलेश्वर गांव में सकल हिन्दू समाज सम्मेलन का आयोजन, हिंदुओं की एकता, शिक्षा और संस्कृति पर हुआ विचार
रविवार की दोपहर 12 बजे से आजलेश्वर गांव के सरकारी स्कूल परिसर में सकल हिन्दू समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एक जुटता, पर्यावरण संतुलन, शिक्षा और मुस्लिम देशों में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई।