टोहाना: टोहाना में ग्रामीण विकास के लिए हरियाणा सरकार ने जारी की 4.58 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट
हरियाणा सरकार ने टोहाना क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए 4.58 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट जारी की है। पिरथला गांव की जांगड़ा धर्मशाला को 10.99 लाख रुपये की राशि दी गई है। ग्रामीणों ने सांसद सुभाष बराला का अभिनंदन किया और विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद जताई।