चंदला: बरुआ गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में भीषण आग, तीन सगी बहनें गंभीर रूप से झुलसीं
चंदला थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में भीषण आग लग गई। हादसे में खाना बना रहीं तीन सगी बहनें—वंदना, रोशनी और उमाकांति रजक गंभीर रूप से झुलस गईं। आग से पूरा घर जलकर खाक हो गया और करीब ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि घर में मौजूद छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।