ब्यावरा एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने मंगलवार शाम 5 बजे करीब मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ब्यावरा शहर में नाबालिक बालिकाओं के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी निक्की सेन, अभय राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस के द्वारा आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया।