पन्ना: खाकी दागदार: व्यापारी से लूट करने वाली मंडला थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी दो महीने से फरार!
Panna, Panna | Jul 5, 2026 ग्वालियर से लेकर दिल्ली तक बड़े अपराधियों को दबोचने वाली जिला पुलिस अपने ही महकमे के दागी कर्मियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। मडला थाना क्षेत्र में रीवा के व्यापारी मोहनलाल सोनी से ₹95,000 लूटने के मामले में नामजद तत्कालीन थाना प्रभारी रचना पटेल, प्रधान आरक्षक रज्जाक खान, रामशरण और शराब मैनेजर बृजेश यादव मामला दर्ज होने के बाद से दो महीनों से फरार है