नानपारा: नानपारा में कुत्ते को बचाने के प्रयास में बिल्डिंग कारोबारी की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, पुलिस कार्रवाई में जुटी
नानपारा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह में कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलीनाथन बसंतपुर निवासी अनिल पुत्र राम बहोरी रिखीगांव में वेल्डिंग की दुकान चलाते थे।