सरधना: सरधना क्षेत्र के मोहल्ला कमरा नवाबान नई बस्ती में घर में जल रही मोमबत्ती के बिस्तर पर गिरने से लगी आग, पिता पुत्री झुलसे
सरधना क्षेत्र के मोहल्ला कमरा नवाबान नई बस्ती में दीवार में निकली ईंट पर जल रही मोमबत्ती बिस्तर पर गिर गई। आग लगने से बिस्तर पर सो रहे मकान मालिक की नींद खुल गई। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास में उसकी 15 वर्षीय पुत्री नमरा भी झुलस गई। क्षेत्र के लोगों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया तथा दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।