सरधना: दौराला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, ट्रेन की चपेट में आने से भी एक व्यक्ति की हुई मौत
दौराला थाना क्षेत्र के हाईवे पर 4 दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक दूसरे मामले में मटौर और वलीदपुर गांव के बीच ट्रेन की चपेट में आने से भी एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।